Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चमतकार: रोड पर बने गढ़े से उछलने पर एम्बुलेंस में पड़े मृत की चलने लगी सांसे

January 13, 2024

चमतकार: रोड पर बने गढ़े से उछलने पर एम्बुलेंस में पड़े मृत की चलने लगी सांसे

आम तौर पर सड़कों के गड्ढे लोगों को चोटिल कर देते हैं। कभी-कभी तो यह जानलेवा भी साबित होते हैं। मगर जब सड़क के किसी गड्ढे की वजह से बेजान शरीर में भी सांसें लौट आए। यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है। हरियाणा के करनाल में यह चमत्कार हुआ है। एक 80 साल का मृत व्यक्ति सड़क के एक गड्ढे की वजह से दोबारा जिंदा हो उठा।

शव को लेकर जा रहे युवक ने बताई कहानी

हरियाणा के पटियाला के एक अस्पताल में दर्शन सिंह बराड़ (Darshan Singh Brar) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तय हुआ की बराड़ का अंतिम संस्कार उनके गृह शहर निसिंग में किया जाएगा। बराड़ के पोते अपने मृत दादा का शव एंबुलेंस में लेकर रवाना हुए। पटियाला से करनाल जाते वक्त अचानक एंबुलेंस सड़क के गड्ढे के कारण उछल गई। इसके बाद बराड़ के पोते ने देखा दादा का हाथ हिल रहा है। आनन-फानन में वह बराड़ को लेकर अस्पताल पहुंचे। तब तक बराड़ को मरे तीन घंटे बीत चुके थे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बराड़ को जीवित घोषित कर दिया। परिवार के सदस्याें ने कहा है कि यह उनके लिए चमत्कार है। उन्होंने कहा कि उनके अंतिम संस्कार के लिए भोजन तैयार कर लिया गया था।लकड़ियां भी इकट्ठा कर ली गई। इस बीच अचानक एंबुलेंस के गड्ढे में उछलने के बाद बराड़ के दोबारा जीवित हाेने की जानकारी मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें