Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर में घुसे बदमाश, नुकसान करने के बाद फरार

miscreants-entered-the-state-presidents-house

miscreants-entered-the-state-presidents-house

नारनौल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के शिव कॉलोनी स्थित आवास पर रात को कुछ लोगों ने घुसने की कोशिश की। बदमाशों ने सीसीटीवी के तार काट दिए और गेट की कुंडी तोड़ भी तोड़ दी।

रात तीन बजे दीवार फांदकर घुसे

इस संबंध में राव नरेंद्र सिंह के भाई राव देवेंद्र सिंह ने नारनौल पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रात करीब 3 बजे चार-पांच युवक घर की पीछे वाली दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी के तार काटे, इसके बाद सर्वेंट क्वार्टर के कमरों को बाहर से कुंडी लगाई। घर के पिछले हिस्से में बने प्रवेश द्वार पर लगा ताला बदमाशों ने काट दिया और दरवाजे की कुंडी तोड़ दी।

स्टाफ के कमरों को लगाया ताला

बताया जा रहा है कि इस दौरान सर्वेंट क्वार्टर में सो रहे स्टाफ की आंख खुल गई। जब उन्होंने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, तो कुंडी बाहर से बंद मिली। स्टाफ ने खिड़की से बाहर देखा, तो कुछ युवक दिखाई दिए, जिनमें से एक के हाथ में पिस्टल या रिवॉल्वर और अन्य के पास कुल्हाड़ी और धारदार हथियार होने की बात कही है। स्टॉफ को देखकर आरोपी फरार हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को मौके पर कटे हुए ताले, टूटी कुंडी, कटे CCTV के तार और दीवार पर जूतों के निशान मिले। राव देवेंद्र सिंह ने कहा कि अगर समय रहते स्टाफ की आंख नहीं खुलती, तो परिवार के साथ गंभीर वारदात हो सकती थी। इस मामले में जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि “शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसके आधार पर जांच जारी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read :

Exit mobile version