Site icon Dainik Savera Times

बदमाशों ने छात्रा का किया अपहरण, पुलिस मामले की जांच में जुटी

महेंद्रगढ़ के सतनाली क्षेत्र के एक गांव से तीन गाड़ियों में सवार होकर आए अज्ञात बदमाश एक निजी स्कूल की गाड़ी से एक छात्रा का अपहरण करके ले गए है। स्कूल के गाड़ी चालक के मुताबिक बदमाश तीन गाड़ियों में सवार होकर आए थे। बदमाशों ने अपनी गाड़ियों के नेम प्लेट नंबर मिट्टी से पोत रखी थी। इसके अलावा बदमाश ड्राइवर की चाबी और मोबाइल फोन भी साथ ले गए। छात्रा के पिता ने सतनाली पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।

छात्रा के दादा ने बताया कि तीन गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग आए थे। गाड़ियो की नेम प्लेट मिट्टी से पोत रखी थी। उन्होने पुलिस से अपहरणकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तुरंत प्रभाव से छात्रा को खोजने की मांग की है।सदर थाना सतनाली के प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि एक व्यक्ति ने छात्रा के अपहरण की शिकायती दी थी जिस पर मामला दर्ज करके टीमे गठित करके जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

Exit mobile version