Site icon Dainik Savera Times

मोनू मानेसर पटौदी जेल में बंद, 4 दिनों तक गुरुग्राम पुलिस करेगी पूछताछ

नासिर-जुनैद हत्याकांड के मामले में राजस्थान की जेल में बंद मोनू मानेसर की हरियाणा वापसी हो गई है। हरियाणा पुलिस मोनू मानेसर को लेकर गुरुग्राम के पटौदी पहुंची। यहां मेडिकल के बाद गुरुग्राम पुलिस ने पटौदी कोर्ट में मोनू को पेश किया। मोनू की यह पेशी गुरुग्राम के पटौदी इलाके में फायरिंग किए जाने के मामले में दर्ज केस के तहत हुई। पटौदी पुलिस ने मोनू मानेसर के खिलाफ इस मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया हुआ है। कोर्ट ने मोनू मानेसर को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है

7 फरवरी को गुरुग्राम के कस्बा पटौदी में हुई फायरिंग से जुड़ा यह मामला है। यहां की एक लड़की ने दूसरे समुदाय के लड़के से शादी कर ली थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच काफी तनाव हुआ और उसमें मोनू मानेसर भी अपनी टीम के साथ पहुंच गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से फायरिंग हुई और इसमें मोइन नाम के एक युवक को गोली लग गई। इसमें भी मोनू मानेसर ही फायरिंग का आरोप लगा। हालांकि बाद में मोनू ने फायरिंग के आरोपों को नकारते हुए दूसरे पक्ष पर ही गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया था।

7 फरवरी की रात को दो समुदायों में झगडा हुआ था। यहां पथराव के साथ गोलियां चली थी। मोईन नाम के युवक को गोली लगी थी। इसके बाद पटौदी थाने में कुछ लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमे मोनू मानेसर भी शामिल था। इसी मामले को लेकर मोनू मानेसर को दो पटौदी कोर्ट में पेश किया गया … नासिर जुनैद हत्या मामले में आरोपित मोनू मानेसर को जेल बदल जाने की वजह से पटौदी में हत्या के प्रयास के मामले में 25 सिंतबर को पटौदी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। मोनू मानेसर राजस्थान की भरतपुर जेल से अजमेर जेल में स्थानांतरित किया जा चुका था।

पटौदी पुलिस ने पटौदी के एक हत्या के प्रयास के मामले के आरोपित मोनू मानेसर का न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट मांगा था और न्यायालय ने भरतपुर जेल के अधीक्षक को मोनू को 25 सितंबर को पेश करने का आदेश दिया था ,लेकिन जब तक वारंट पहुंचते, मोनू मानेसर को भरतपुर की जगह अजमेर जेल में स्थानांतरित किया जा चुका था। मोनू मानेसर पटौदी जेल में बंद है। 4 दिनों तक गुरुग्राम पुलिस पूछताछ करेगी .मोनू मानेसर आज पटौदी अदालत में पेश हुआ था। पुलिस पटौदी फायरिंग मामले में मोनू मानेसर से गहनता से पूछताछ करेगी।

Exit mobile version