Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

1200 से अधिक निवेशकों ने अपना पैसा लगाकर, दर- दर की ठोकर खाने पर मजबूर

May 8, 2023

1200 से अधिक निवेशकों ने अपना पैसा लगाकर, दर- दर की ठोकर खाने पर मजबूर

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण HSVP ने सेक्टर 29 में अप्पू घर मनोरंजन पार्क को सील कर दिया गया था क्योंकि उसने 24 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान न करने के मुद्दे पर 2 सितंबर को ऑपरेटर को लीज समझौते की समाप्ति जारी की थी एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि मनोरंजन पार्क के प्रबंधन को बकाया राशि को लेकर 2015, 2016, 2017, 2021 और 2022 में कई नोटिस जारी किए जा चुके हैं 31 जुलाई 2022 तक कुल 24.28 करोड़ रुपये का लीज रेंट बकाया है हालांकि आप लीज एग्रीमेंट के अनुसार उक्त जमीन के किराए के भुगतान में एक पैसा भी देने में विफल रहे हैं इसलिए संपत्ति अधिकारी-द्वितीय को एचएसवीपी अधिनियम 1977 की धारा 16 के तहत समान राशि का जुर्माना लगाना पड़ा जिससे 31 जुलाई, 2022 तक आपके खिलाफ कुल बकाया राशि 48.56 करोड़ रुपये हो गई थी।

वहीं दूसरी तरफ निवेशकों ने आरोप लगाया की 2011 में अप्पू घर डायरेक्टर ने प्रोजेक्ट के जरिए 25 सेल कंपनी बनाकर निवेशिकों के साथ फर्जीवाड़ा किया अप्पू घर डायरेक्टर द्वारा फर्जी कंपनी बनाकर 1200 निवेशको से 1500 करोड़ की धोखाधड़ी की गई जिसके बाद 2018 में निवेशकों द्वारा एफआईआर भी दर्ज करवाई गई निवेशिकों का कहना है कि कई सालों से वह पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं पर अभी तक उन्हें उनका हक मुआवजा नहीं मिल पाया है।

वही अब निवेशकों का कहना है कि वह हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज तक अपनी बात को ले जाएंगे क्योंकि डायरेक्टर द्वारा प्रशासन के साथ मिलीभगत होने के आसार लगाए जा रहे हैं इसे लेकर कार्रवाई नहीं की जा रही है बहरहाल देखना यह होगा कि उपभोक्ता जल्द ही अनिल विज से मुलाकात कर अपनी समस्या को उनके आगे रखेंगे और उनसे गुहार की मांग करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें