Site icon Dainik Savera Times

MP दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने फरीदाबाद में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी करण सिंह दलाल ने शिरकत की। दलाल की मानें तो आने वाला समय केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस का रहेगा, क्योंकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ा है। उसे देखकर यह कहना मुश्किल नहीं है कि जनता अब भाजपा की कुरीतियों को समझ गई है। नंदलाल ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसमें खेल मंत्री संदीप सिंह पर भी जमकर तंज कसा।

दलाल का कहना है कि उड़ती ठंड में भी सैकड़ों और हजारों की संख्या में जनता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। यह सिर्फ उसी बात का उदाहरण है कि अब जनता भाजपा को छोड़कर कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है।

 

Exit mobile version