Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व सरपंच हत्याकांड : निलंबित सरपंच गिरफ्तार, कार बरामद

July 11, 2026

पूर्व सरपंच हत्याकांड : निलंबित सरपंच गिरफ्तार, कार बरामद

murder case : Suspended Sarpanch arrested : फतेहाबाद। खाराखेड़ी के चर्चित पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के चौथे और अहम आरोपी, निलंबित सरपंच संजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

पहले विनोद, विक्रम और जिलेसिंह गिरफ्तार

जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद कर ली गई है, जिससे पुलिस को मामले की कड़ियां जोड़ने में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ आरोपियों का मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि मामले में आरोपी हमलावर विनोद गोदारा, विक्रम तथा जिलेसिंह उर्फ सेठी निवासी गांव खाराखेड़ी को गिरफ्तार किया गया था।

निशानदेही पर हथियार भी बरामद

आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक 12 बोर बंदूक, एक देशी पिस्तौल तथा 12 बोर के पांच कारतूस बरामद किए गए थे। तीनों आरोपियों के पुलिस रिमांड के दौरान ही शुक्रवार को चौथे आरोपी संजय निवासी गांव खाराखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव खाराखेड़ी का सरपंच है जो कि निलंबित हो चुका है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामद कर ली गई है। बता दें कि 4 जुलाई 2026 को गांव खाराखेड़ी स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबा के पास पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें