Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में चिनाई मिस्त्री की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दर्ज की अज्ञात के खिलाफ FIR

November 27, 2024

झज्जर में चिनाई मिस्त्री की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट,  पुलिस ने दर्ज की अज्ञात के खिलाफ FIR

हरियाणा के झज्जर में प्रवासी चिनाई मिस्त्री के सिर पर वार कर हत्या करने का माल सामने आया है। मृतक के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मजदूरी काम के सिलसिले में दादरी तोय स्थित मेट सिटी सेक्टर–4 में रह रहा था।

 

मृतक की पहचान 50 वर्षीय धनीराम के रूप में हुई है। जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित भगवन्तपुर नमक स्थान का रहने वाला था। व्यक्ति चिनाई का काम करता था, और इसी काम के सिलसिले में वह दूसरे शहर में रह रहा था। जहां उसे दीवार बनाने का काम मिला हुआ था।

 

मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता धनीराम पिछले तीन वर्षों से दादरी तोय में रह रहे थे। बेटे रवींद्र ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि वह निर्माणाधीन फैक्ट्री की बाउंड्री बनाने का काम कर रहे थे। फैक्ट्री दादरी तोय के सेक्टर–4 में स्थित है।

 

यह काम वह पिछले 2 माह से कर रहे थे। जिसके बाद मंगलवार को बेटे को सूचना मिलती है कि उसके पिता की सोमवार रात को ही किसी ने हत्या कर दी है। जिसके बाद वह भागा–भागा उक्त स्थान पर पहुंचता है। जहां वह अपने पिता को मृत पाता है।

 

शिकायत पुलिस को दी जाती है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने घंटस्थल से सीसीटीवी भी कब्जे में लिए है। जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने बेटे रवींद्र की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें