Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

नायब सिंह सैनी ने हुड्डा सहित कांग्रेस और “AAP” पर साधे जमकर निशाने

November 7, 2023

नायब सिंह सैनी ने हुड्डा सहित कांग्रेस और “AAP” पर साधे जमकर निशाने

फतेहाबाद: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी आज फतेहाबाद पहुंचे। फतेहाबाद भाजपा कार्यालय में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। तय समय से करीब 3 घंटे देरी से पहुंचे नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा कार्याकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है उन्होंने दावा किया कि आगामी 2024 के लोक सभा चुनावों में भाजपा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाएगी। कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत में नायब सिंह सैनी भूपेंद्र सिंह हुडडा सहित कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर बरसे।

उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी बताया तो आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से चार कदम आगे बताया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास संगठन ही नहीं और जो है, वे आपस में इक्टठा बैठ नहीं सकते हैं, बैठते है,वहीं उन्होंने आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ बोलकर खड़ी की गई है और झूठ के सहारे ही सत्ता में आई। आम आदमी पार्टी ने आम आदमी को ही अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी चार कदम आगे है। केजरीवाल सरकार के मंत्री जेल में हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें