Site icon Dainik Savera Times

HERC के नये अध्यक्ष बने Nand Lal Sharma, ऊर्जा मंत्री ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

ऊर्जा मंत्री ने दोनों के परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि नंद लाल शर्मा ने एस.जे.वी.एन. में 3 वर्षों तक कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में उन्होंने 3 वर्षों तक सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई।

एक दिसंबर, 2017 को उन्होंने एस.जे.वी.एन. लिमिटेड शिमला के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार संभाला। एक जुलाई, 2023 से उन्हें बी.बी.एम.बी. के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया। बिजली क्षेत्र में उनका लगभग 18 वर्ष और कानून एवं प्रशासन में 16 वर्षों का लंबा अनुभव है।

सदस्य के तौर पर नियुक्त मुकेश गर्ग ने 35 वर्षों यानी 1986 से 2021 तक जगाधरी में जिला कोर्ट यमुनानगर में वकील के रूप में कार्य किया है। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों के लिए एक स्थाई सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है। एक जून, 2021 को उन्होंने हरियाणा राज्य विधि आयोग में सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला।

Exit mobile version