-
चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष नंद लाल शर्मा को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनके अलावा, उन्होंने एचईआरसी के नव नियुक्त सदस्य मुकेश गर्ग को भी पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।