Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार बच्चे पहुंचे नूंह, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने किया स्वागत

January 21, 2023

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार बच्चे पहुंचे नूंह, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने किया स्वागत

नूंह: भारतीय बाल कल्याण परिषद राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 के विभिन्न प्रदेशों से आए हुए बच्चे नूंह पहुंचे। भारतीय बाल कल्याण परिषद के कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता के साथ आए बच्चों का हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने स्वागत किया। इसके बाद फोटो सेशन में बच्चों के साथ सामूहिक चित्र हुआ।

उत्साहवर्धन के लिए साथ बच्चों ने दोपहर का भोजन किया। इस अवसर पर भारतीय बाल कल्याण परिषद के कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य गीता शर्मा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय राम शर्मा, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद नूंह जिला बाल कल्याण अधिकारी श्री कमलेश शास्त्री, प्रोग्राम अधिकारी शिवानी जिंदल, सुरेखा डागर पलवल मरोली के सरपंच, रामवीर शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें