Site icon Dainik Savera Times

पलवल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 7 बैंचों में न्यायाधीश तथा सदस्य अधिवक्ता भी शामिल

पलवल न्यायिक परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुणाल गर्ग भी मौजूद थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश गर्ग ने बताया कि जिला के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर अधिक से अधिक केस के निपटाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि पलवल,होडल व हथीन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 7 बैंचों का गठन किया गया। बैंच में न्यायाधीश तथा सदस्य अधिवक्ताओं को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित व प्री लिटिगेटिव केसों का निपटान करना है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बैंक संबंधी मामले,मनी रिकवरी केस,लेबर डिस्प्यूट,बिजली व पानी बिल के संबंधी मामले,आपराधिक,वैवाहिक तथा अन्य दावे संबंधी केसों का निपटारा किया गया है।

Exit mobile version