Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के विजय रथ को अधिक तेज गति से बढ़ाएंगे आगे

January 21, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के विजय रथ को अधिक तेज गति से बढ़ाएंगे आगे

चंडीगढ़/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसे भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे ही नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस रथ को अधिक तेज गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास प्रशासनिक व संगठनात्मक दोनों अनुभव हैं। उन्होंने अलग-अलग पदों पर कार्य किया है। बिहार राज्य में 05 बार विधायक निर्वाचित हुए। बिहार सरकार में मंत्री बने। उनके इस प्रशासनिक अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

भाजपा में साधारण व्यक्ति भी पहुंच सकता है ऊंचे पद पर :-

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में साधारण परिवार का व्यक्ति भी ऊंचे पद पर पहुंच सकता है। लेकिन कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों में ऐसा नहीं है, वहां परिवारवाद है। वहां तो पहले पिता, फिर पुत्र और फिर पोता आ जाएगा। लेकिन भाजपा में साधारण कार्यकर्ता किसी भी पद पर जा सकता है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस तो गांधी परिवार से बाहर नहीं सोच सकती। कांग्रेस में आम व्यक्ति का कहीं भविष्य नहीं है। वहां तो छोटी-छोटी टोलियां हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है।

भाजपा संगठनात्मक पार्टी है, कोई भी कार्यकर्ता कहीं भी काम कर सकता है। उसके काम की गिनती होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। पहले दिन नामांकन हुए। जिसमें सिर्फ नितिन नबीन का नामांकन पहुंचा। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें