Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक 25 अक्टूबर को लेंगे शपथ 

October 21, 2024

हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक 25 अक्टूबर को लेंगे शपथ 
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को यहां 25 अक्टूबर को शपथ दिलायी जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी विधायक रघुवीर सिंह कादियान (80) 15वीं हरियाणा विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर होंगे और सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। हालांकि इससे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, कादियान को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ दिलाएंगे।  हरियाणा विधानसभा सचिवालय को भेजे गए एक सरकारी संदेश के अनुसार, ‘‘राज्यपाल 25 अक्टूबर को हरियाणा राजभवन में प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाएंगे।’’ नब्बे सदस्यीय विधानसभा के विधायकों के शपथ लेने के बाद विधानसभाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी होने की संभावना है।
हरियाणा विधानसभा का चुनाव पांच अक्टूबर को हुआ था, जिसके परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए गए। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 48 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की, जबकि कांग्रेस ने 37 सीट जीतीं। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो सीट जीतीं और तीन निर्दलीय भी निर्वाचित हुए। सदन में सबसे वरिष्ठ विधायक कादियान 2005 से 2009 तक हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे, जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें