Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर में दर्शन काला राणा गैंगस्टर के घर पर एनआईए का छापा, सुबह से चल रही कार्रवाई

यमुनानगर में एक बार फिर से एनआईए ने दस्तक दी है दर्शन काला राणा गैंगस्टर के घर पर एनआईए ने सबसे पहले दस्तक दी थी। उसके बाद उसी गैंग के गुर्गे सर्वजीत बाबा के घर एनआईए ने दस्तक दी थी और अब उन्हीं लोगों से जुड़े हैं शराब कारोबारी तनु मनु के घर पर एनआईए ने आज सुबह छापेमारी की है। इस छापेमारी में एनआईए ने अपने साथ यमुनानगर पुलिस और महिला पुलिस को साथ लेकर छापा मारा है सुबह से ही पुलिस परिवार के लोगों को घर के अंदर बैठा कर उनसे पूछताछ कर रही है।

बता दें कि तनु मनु पर पहले भी कई प्रकार के मामले दर्ज हैं और ऐसे में एनआईए तनु मनु को गैंगस्टर कला राना से जोड़कर भी पूछताछ कर रही है हालांकि पहले लोकल पुलिस में एक हत्या के मामले में भी तनु मनु से पूछताछ की थी। आज फिर लोकल पुलिस इस बात का हवाला भी दे रही है, हालांकि एनआईए अंदर क्या पूछताछ कर रही है इसके बारे में लोकल पुलिस बताने से मना कर रही है।

Exit mobile version