Site icon Dainik Savera Times

पिछले एक महीने से दर्ज दुष्कर्म मामले में नहीं हुई कार्रवाई, पीड़िता कर रही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

अंबाला: अंबाला बलदेव नगर थाना में एक पीड़ित युवती ने मोहित नमक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 377 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभी तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया। युवती का कहना है के आरोपी उसे कई बार कह चुका है के उसकी दोस्ती बड़े अधिकारियों के साथ है। वहीं इस मामले में थाना बलदेव नगर एसएचओ ने जानकारी दी के हाल ही में उन्होने थाना बलदेव नगर में चार्ज लिया है,और वह इस मामले की जांच करहे है जैसे ही जांच पूरी होगी पुलिस कानून अनुसार करवाई करेगा।

Exit mobile version