Site icon Dainik Savera Times

अब प्रदेश में नहीं हो पाएगी GST चोरी, डिप्टी सीएम ने दिए ये खास निर्देश

 

चंडीगढ़: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला प्रदेश में होने वाली जीएसटी की चोरी पर लगाम लगाने के लिए पूरजोर कोशिशें कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ में कराधान, पुलिस, परिवहन तथा खनन विभाग के अधिकारियों की सयुंक्त बैठक की। ऐसे में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसा मैकेनिज्म तैयार करें कि राज्य में जीएसटी की चोरी पर पूर्ण रूप से अंकुश लग सके, इससे राजस्व में बढ़ौतरी होगी और अधिक से अधिक विकास को कामों में तेजी आा पाएंगी।

बता दें कि अवैध माइनिंग , ओवरलोडिंग , टैक्स चोरी करके कमर्सियल सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाने के मामले को ट्रैक किया जा सके और एक विभाग द्वारा की जाने वाली विभागीय कार्रवाई की सूचना उक्त सभी विभागों को मिल सके। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा कि कुछ शिकायतें ऐसी मिलती हैं जिनमें ट्रक या अन्य बड़े वाहन एक स्थान से खनन का सामान लेकर कागजों में चलता दिखाया जाता है। बाद में उसकी खबर नहीं होती कि वह कहां गया है।

Exit mobile version