Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह प्रशासन ने विहिप को 28 अगस्त को जलाभिषेक यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी

August 23, 2023

नूंह प्रशासन ने विहिप को 28 अगस्त को जलाभिषेक यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में प्रशासन ने 28 अगस्त को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) को बृज मंडल जलाभिषेक यात्र निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नूंह जिला प्रशासन ने इस यात्र के लिए आयोजकों द्वारा दिये गये अनुमति संबंधी आवेदन को मंगलवार शाम को खारिज कर दिया। जुलाई में नूंह में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।

एक सप्ताह पहले ही 13 अगस्त को पलवल के पोंडरी गांव में हिन्दू संगठनों की महापंचायत में नूंह के नल्हार मंदिर से विहिप की यात्र बहाल करने का निर्णय लिया गया था।नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने इस बात की पुष्टि की कि यात्र निकालने की अनुमति संबंधी आवेदन खारिज कर दिया गया है।इस संबंध में संपर्क किए जाने पर स्थानीय विहिप नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अनुमति न दिए जाने की जानकारी नहीं है और कहा कि यात्र के लिए ‘किसी अनुमति की जरूरत नहीं है।’’नूंह में 31 जुलाई को विहिप की यात्र पर भीड़ ने हमला कर दिया था और इस ंिहसा में दो होमगार्ड जवान समेत छह लोगों की जान चली गयी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें