Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह: आफ़ताब अहमद ने भरा नामांकन, पूर्व CM Bhupinder Singh Hooda रहे मौजूद

September 11, 2024

नूंह: आफ़ताब अहमद ने भरा नामांकन, पूर्व CM Bhupinder Singh Hooda रहे मौजूद

नूंह: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद का नामांकन करवाने के लिए पहुंचे। आफताब अहमद के नामांकन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने अनाज मंडी नूंह में नामांकन सभा को संबोधित किया।

उसके बाद लघु सचिवालय नूंह में रिटर्निग अधिकारी नूंह के कार्यालय में पहुंचकर कोर्ट रूम में नामांकन दाखिल कराया और उसके बाद नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से मामन खान इंजीनियर और पुनहाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मोहम्मद इलियास के नामांकन कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

खास बात यह रही कि इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया के सवालों का सामना नहीं किया और अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 10 साल जब कांग्रेस की सरकार थी तो मेवात में तेजी से विकास कार्य हुए। हुड्डा ने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासनकाल में एक भी काम नहीं किया गया। कुल मिलाकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर एक के बाद एक हमला किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें