Site icon Dainik Savera Times

डूडोली गांव के सरपंच को नूंह डीसी ने किया बर्खास्त, सरपंच फर्जी वोट पर लड़ा था चुनाव

हरियाणा के नूहू में फर्जी वोट बनाकर सरपंच का चुनाव लड़ने के आरोप में डूडोली गांव के सरपंच जमील अहमद को नूंह डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले बर्खास्त सरपंच जमील अहमद ग्राम सचिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें सरपंच जमील अहमद पिछले कई दिनों से जेल में बंद है। शिकायतकर्ता डूडोली निवासी महादेव ने कहा कि उन्होने गांव डूडोली से सरपंच पद का चुनाव लड़ा था।

उसमें उनके खिलाफ जमील अहमद ने भी सरपंची का चुनाव लड़ा। लेकिन फर्जी वोट परशिकायत पर डीसी ने इसकी जांच एसडीएम पुनहाना से कराई जांच के दौरान नूह शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सरकारी प्रकाशन की वोटर लिस्ट में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पुनहाना के कर्मचारियों द्वारा दी गई वोटर लिस्ट में भिन्नता पाई गई। आरोपी जमील अहमद का सरकारी प्रकाशन वोटर लिस्ट में न तो वोट पाई गई और न ही आरोपी का गांव में कोई निवास है। आरोपी जमील अहमद तिरवाडा गांव का रहने वाला था जो हलबाद पुनहाना के पास है ।

जांच में यह बात भी सामना आई कि आरोपी जमील ने पंचायत विभाग में कार्यरत ग्राम सचिव रणधीर डाटा एंट्री ऑपरेटर से सांठ गांठ कर इस काम को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बीएलओ ने अपनी अपनी रिपोर्ट में डूडोली ग्राम पंचायत में जमील की वोट न होने के लिए लिखा इसके बाद प्रशासन के आदेश पर पुनहाना पुलिस ने आरोपी सरपंच सहित ग्राम सचिव..और डाटा एंट्री ऑपरेटर पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया । इसके बाद 2 सितंबर को सरपंच जमील अहमद गिरफ्तार किया और 3 सितंबर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जो अभी भी जेल में बंद है। डूडोली निवासी शिकायतकर्ता महादेव ने बताया कि अभी भी गांव की वोटरलिस्ट के साथ कुछ कर्मचारीयों द्वारा छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने मीडिया के जरिए प्रशासन से अपील की है की वोटरलिस्ट के साथ छेड़छाड़ न की जाए जो फर्जी है उसको फर्जी रहने दिया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version