Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह हिंसा का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 

August 23, 2023

नूंह हिंसा का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 
गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में हुई साम्प्रदायिक हिंसा में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने जिले के तावडू इलाके में कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान आमिर के रूप में की गई है, जो डिढारा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके सहयोगियों के तावडू के निकट अरावली पहाड़ियों में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया था।
 उसने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को पकड़ने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे उपचार के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है पुलिस ने बताया कि पहाड़ियों में छिपे सांप्रदायिक हिंसा  के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।उसने बताया कि आमिर के पास से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद हुए हैं। विश्व हिन्दू परिषद की यात्र को रोकने की कोशिश को लेकर 31 जुलाई को नूंह में शुरू हुई झड़प गुरुग्राम तक फैल गई थी। इस ंिहसा में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें