Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह हिंसा : कांग्रेस के विधायक मम्मन खान को नियमित जमानत मिली

October 18, 2023

नूंह हिंसा : कांग्रेस के विधायक मम्मन खान को नियमित जमानत मिली

नूंह: हरियाणा के नूंह की एक अदालत ने 31 जुलाई को जिले में हुई हिंसा से जुड़े दो मामलों में कांग्रेस के विधायक मम्मन खान को बुधवार को नियमित जमानत दे दी। पंद्रह सितंबर को गिरफ्तार किए गए खान को तीन अक्टूबर को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था। पुलिस ने कहा कि अदालत ने नगीना थाने में दर्ज दो मामलों में खान को 18 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दे दी थी और बुधवार को उन्हें दोनों मामलों में नियमित जमानत मिल गई।पुलिस ने कहा कि उन पर लोगों को उकसाने और हिंसा भड़काने का आरोप है।फिरोजपुर ङिारका से विधायक खान के खिलाफ चार प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं। उनके वकील ताहिर हुसैन देवला ने कहा कि उन्हें पहले यहां एक अन्य अदालत ने दो अन्य मामलों में जमानत दे दी थी।

देवला ने बताया कि बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई।देवला ने कहा, (विधायक की) याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें दो मामलों में नियमित जमानत दे दी। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को नूंह में भीड़ ने विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की शोभायात्र पर हमला कर दिया था। इस घटना और उसके बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा में छह लोग मारे गए थे। हिंसा फैलने के बाद निकटवर्ती गुरुग्राम में एक मस्जिद पर हुए हमले में एक मौलवी की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें