Nursing Staff Ends Five-Day Strike in Haryana : पंचकूला। नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सरकार और नर्सिंग अधिकारियों के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस लेने का फैसला लिया।
सरकार ने नर्सिंग अधिकारियों का निलंबन भी वापस ले लिया है। इसके साथ ही हड़ताल के दौरान प्रदर्शन में शामिल रहे कर्मचारियों की हाजिरी लगाने का भी फैसला किया गया है। सरकार के इस फैसले से पांच दिन से जारी गतिरोध खत्म होने का रास्ता साफ हो गया है। निलंबन वापस लिए जाने से प्रभावित नर्सिंग अधिकारियों को राहत मिली है। वहीं, हड़ताल समाप्त होने के बाद अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की गैरहाजिरी को लेकर भी असमंजस बना हुआ था। अब सरकार ने आंदोलन में शामिल रहे कर्मचारियों की हाजिरी लगाने का निर्णय लिया है। इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। एक मरीज की मौत मामले में पंचकूला के नागरिक अस्पताल में बीते 16 नवंबर को छह नर्सिंग अधिकारियों का निलंबन किया गया था, जिसके बाद से नर्सिंग स्टाफ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था।
Also Read :