Site icon Dainik Savera Times

वृद्धावस्था पेंशन को जल्द ही बढ़ाकर 3,000 रुपये किया जाएगा : मुख्यमंत्री खट्टर 

हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि जल्द ही बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह की जाएगी। खट्टर ने यहां चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में एक ‘जन संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को 60 वर्ष की आयु होने पर पेंशन के लिए आवेदन करने की परेशानी से गुजरने की जरूरत नहीं है क्योंकि पेंशन ‘परिवार पहचान पत्र’ के माध्यम से खुद ही शुरू होती है। वर्तमान में ‘वृद्धावस्था सम्मान भत्ता’ हर महीने 2,750 रुपये दिया जा रहा है।
Exit mobile version