Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल, लापरवाह कार चालक बुजुर्ग को कुचलते हुए निकला, मामला दर्ज जांच शुरू

February 17, 2025

जींद में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल, लापरवाह कार चालक बुजुर्ग को कुचलते हुए निकला, मामला दर्ज जांच शुरू

हरियाणा के जिंद में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग और उसके बेटे को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल है। मामला जींद जिले के उचाना क्षेत्र में स्थित भेंगरा गांव का है। दोनों ही बाप–बेटे खेत का काम कर घर की और जा रहे थे।

 

मृतक की पहचान भेंगरा गांव निवासी बलजीत के रूप में हुई है। बलजीत के बेटे हरेंद्र ने बताया कि वह अपने पिता के साथ खेतों में काम करने गया था। उसके खेत घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। काम खत्म कर दोनों घर वापस आ रहे थे कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक उसके पिता को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इस हादसे में पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

आरोपी कार चालक बड़ी ही लापवाही से ओर तेज रफ्तार से कार चल रहा था। जब उसने पैदल चलते हुए दोनों को देखा तब भी रफ्तार कम नहीं की। बल्कि इसके विपरीत इटियोस कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मृतक का सिर सड़क से टकरा गया। सिर में चोट लगने से अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

 

स्थानीय लोगों ने आनन–फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पिता को मृत घोषित कर युवक को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। हादसा उचाना बस अड्डे के पास स्थित फ्लाई एस भट्टे के पास हुआ था। हालांकि हादसे के बाद मौके पर पुलिस ओर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

बेटे ने अज्ञात आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि कार चालक की लापरवाही के कारण हाफ हुआ था। जिसमें उसके पिता की मृत्यु हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें