Site icon Dainik Savera Times

अंबाला जैसी पुरानी रेंज के पुलिस कर्मियों को जल्द ही गुरुग्राम पुलिस कर्मियों के बराबर पदोन्नति मिलेगी: अनिल विज

अम्बाला छावनी: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब अंबाला, हिसार और करनाल जैसी पुरानी रेंज के पुलिस कर्मियों को जल्द ही गुरुग्राम और फरीदाबाद के पुलिस कर्मियों के बराबर पद्दोनती मिलेगी क्योंकि पुलिस कर्मियों में होने वाली असमानता को खत्म करने के लिए लगभग 4560 नए पद सृजित किए गए है। इन पदों के सृजित होने से पदोन्नति की असमानता खत्म होगी। उन्होंने कहा कि अंबाला, हिसार और करनाल जैसी पुरानी रेंज के पुलिस कर्मी पदोनती में बहुत पीछे रह गए थे, जबकि गुरु ग्राम और फरीदाबाद में इनके साथ के लगे हुए कर्मी हवलदार से इंस्पैक्टर बन गए लेकिन ये हवलदार के हवलदार रह गए।

 

Exit mobile version