Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

धीन के ओलंपियन सरबजोत सिंह को 30 लाख का सम्मान, सीएम सैनी ने पिता को सौंपा चैक

July 7, 2026

धीन के ओलंपियन सरबजोत सिंह को 30 लाख का सम्मान, सीएम सैनी ने पिता को सौंपा चैक

मुलाना : धीन गांव के रहने वाले प्रदेश के गौरव और ओलंपिक ब्रॉन्ज पदक विजेता शूटर सरबजोत सिंह को पंचकूला में आयोजित एक विशेष ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह’ के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सरबजोत के नाम 30 लाख की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया। सरबजोत सिंह वर्तमान में दिल्ली में अपनी खेल संबंधी व्यस्तताओं के चलते इस समारोह में शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में उनके पिता किसान जितेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री के हाथों यह चेक ग्रहण किया।

ओलम्पिक नें चमकाया देश का नाम : 30 जुलाई 2024 को पेरिस ओलम्पिक में सरबजोत सिंह और मनुभाकर की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कोरिया खिलाडियों को 16-10 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल भारत के नाम किया था। सरबजोत ने अपनी सटीक निशानेबाजी और धैर्य के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल युवा निशानेबाजों को प्रेरित किया , बल्कि खेल समुदाय में भी उनका विशेष स्थान बना दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें