Site icon Dainik Savera Times

पुलिस शहीदी दिवस पर रोहतक पुलिस लाइन में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

आज प्रदेश भर में पुलिस शहीद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। रोहतक में भी पुलिस लाइन में पुलिस शहीद स्मारक पर अपनी ड्यूटी करते हुए शहीद हुए उन पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी है।इस अवसर पर रोहतक पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग , एएसपी मेघाभूषण,डीएसपी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी गई।वहीं एसपी रोहतक ने उन शहीदों की याद किया और पुलिस कर्मियों को संदेश दिया कि इस वर्दी की कमी बेज्जती नही होने दे। इस वर्दी का हमेशा सम्मान करे।

एसपी रोहतक हिमांशु गर्ग ने बताया कि आज पुलिस शहीदी दिवस है जो भी पुलिस कर्मी जनता की सुरक्षा करते हुए बदमाशो के सामना करते हुए शहीद हो गए। उन शहीदों और पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान करना चाहिए। वहीं उन पुलिस कर्मियों को हमेशा अपने शहीद हुए साथियों को याद करना चाहिए। पुलिस कर्मी को अपनी वर्दी का सम्मान करना चाहिए और पुलिस कर्मियों को वर्दी की कभी बेज्जती नही होने देना चाहिए।
बाइट एसपी हिमांशु गर्ग रोहतक पुलिस।

Exit mobile version