Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाशिवरात्रि पर्व पर CM कन्याओं के सामूहिक विवाह में शामिल होकर नए लंगर भवन का करेंगे उद्घाटन

February 6, 2026

महाशिवरात्रि पर्व पर CM कन्याओं के सामूहिक विवाह में शामिल होकर नए लंगर भवन का करेंगे उद्घाटन

पिहोवा: संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय में महाशिवरात्रि के पर्व की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है। 14 और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिवार्णी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी और सचिव महंत विश्वनाथ गिरी के सानिध्य में 11 फरवरी को विशाल शोभायात्र निकाली जाएगी।

जिसे अनाज मंडी से कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।14 फरवरी को 11 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह मंदिर की ओर से कराया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए 20 नए शौचालय, 20 शौचालय पुरुषों के लिए, पांच-पांच स्नान घर इंटरनल और 10 ओपन स्नान घर पुरुष बनाए गए हैं।

भूषण गौतम ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा मंदिर के बाहर 35 हजार लीटर का टैंक स्थापित किया गया है। अंदर तीन-तीन हजार लीटर के दो टैंक गंगाजल से भरे रहेंगे। इसके अलावा 15 हजार लीटर की एक अतिरिक्त गाड़ी भी गंगाजल से भरकर बाहर तैयार रखी जाएगी। लगभग 56 लीटर के करीब गंगाजल की व्यवस्था महाशिवरात्रि पर मंदिर की ओर से की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें