Site icon Dainik Savera Times

विजयदशमी के अवसर पर रावण ने ट्रैफिक नियमों का कराया पालन, दिया अनोखा संदेश

 

गुरुग्राम: देश में आज विजयदशमी का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में इस पर्व पर गुरुग्राम में रावण ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया है। इतना ही नहीं बाइक और स्कूटी पर पीछे बैठने वाले लोगों से हेलमेट लगाने की नसीहत भी दी है। वहीं आज देश भर रावण दहन किया जाएगा, लेकिन गुरुग्राम में दहन से पहले रावण लोगों को एक संदेश दे रहे हैं।

आपको बता दें कि, गुरुग्राम में वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने में जब ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ यह कमान लंका के राजा दशानन रावण ने भी संभाल ली। सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ रावण ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया और उन्हें बाइक और स्कूटी चलाते वक्त हेलमेट लगाने की सलाह दी। ताकि वे दुर्घटना का शिकार न हो सके। हमारे देश में सड़क हादसे में रोजाना कई जिंदगियां खत्म हो रही है। इसी के मद्देनजर विजयदशमी के पर्व पर एक अनोखा संदेश रावण द्वारा दिया जा रहा है।

 

 

Exit mobile version