Site icon Dainik Savera Times

भिवानी चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन लडक़ों ने दिखाया दमखम

भिवानी : स्थानीय भीम स्टेडियम में खंड शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही लडक़ों व लड़कियों की चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधावर को अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के लडक़ों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जोनल सचिव सुधीर मलिक व मदन गोपाल की देखरेख में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में भिवानी खंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के सैंकड़ों खिलाडिय़ों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

तीसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने किया। इस मौके पर बीईओ सरोज कुमार ने कहा कि खेलों से ना केवल शरीर, बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही खेलों को अपनाने युवा जीवन में एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते है, जिससे उनका भविष्य स्वर्णिम बनता है। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाना सराहनीय कदम है, जिससे युवाओं के मन में खेल के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होती है।

 

Exit mobile version