Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में हाइड्रा कार्यालय पर ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

September 19, 2026

यमुनानगर में हाइड्रा कार्यालय पर ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खारवन चौक स्थित हाइड्रा और क्रेन कार्यालय पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए।

शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यालय की पहली मंजिल पर मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल तथा मुसिंबल गांव निवासी कमलजीत और गुरनील मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने गोली चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से रिछपाल और कमलजीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि भागने के प्रयास में गुरनील गिरकर घायल हो गया।

गोलीबारी की आवाज सुनकर नीचे काम कर रहे कर्मचारी ऊपर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तीनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने रिछपाल को मृत घोषित कर दिया।

कल रात ही मुसिंबल गांव के सरपंच की कार पर भी गोलीबारी की सूचना मिली है। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अपराध जांच एजेंसी समेत पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें