यमुनानगर: दादूपुर हेड पर घूमने गए चार दोस्तों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की नहर में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता रामकुमार ने बताया कि उनका लडका बीनू जिसकी आयु 19 वर्ष व उसके तीन दोस्त तीन दिन पहले घूमने के लिए दादूपुर हेड पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे बिहार अपने घर गए हुए थे। उनके पास फोन पर उनके लडके बीनू के डूबने की सूचना मिली। वह आज सुबह ही बिहार से वापिस आए हैं।
मृतक के पिता ने बताया कि वे वर्तमान में 35- 40 साल से जगाधरी में रहते हैं और मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। उनके तीन बच्चे हैं और बीनू की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार परिजन अजय कुमार ने बताया कि सभी दोस्त नहर के किनारे फोटो शूट कर रहे थे और इसी दौरान अचानक बीनू का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरा। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। घटना को देख उसके साथियों ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को मदद के लिए बुलाया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नहरों और जलाशयों के पास सावधानी बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...