Site icon Dainik Savera Times

कार व ट्रक की आमने-सामने भिंड़त में एक की मौत व चार लोग गंभीर जख़्मी

लाडवा: लाडवा-रादौर मार्ग पर गांव बड़शामी के नजदीक एक कार व बड़े ट्रक में आमने-सामने की भिंड़त हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए व एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को लाडवा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहीं एक व्यक्ति को जो कार चला रहा था उसे यमुनानगर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। लाडवा सरकारी अस्पताल में अपनी गाड़ी में घायल व्यतियों को लेकर आए राहगीर अमनिन्द्र सिंह ने बताया कि वह यमुनानगर की ओर से अपनी गाड़ी बोलेरो में आ रहे थे कि उन्होंने देखा कि गांव बड़शामी के नजदीक एक ट्रक व कार की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। जिसमें पांच लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि जो कार चालक था वह कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था। जिसे उपचार के लिए यमुनानगर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाकी चार लोगों को वह लाडवा के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जिनमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं लाडवा के सरकारी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पांचो लोग कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में नौकरी करने वाले थे और शाम को लगभग पांच बजे अपना काम खत्म कर कुरुक्षेत्र से यमुनानगर अपने-अपने घर एक ही कार में सवार होकर वापिस जा रहे थे कि बीच में ही एक बड़े ट्रक के साथ कार का एक्सीडेंट हो गया, जो सडक दुर्घटना में घायल उनमें डा. रिशिपाल, तेजिन्द्र कुमार, राजकुमार व प्रवीण कुमार है।

वहीं लाडवा सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डा. नवदीप ने बताया कि हरकेश उर्फ शिंटू निवासी गांव धौड़ंग की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कुरूक्षेत्र लोकनायक अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया है तो वहीं तीन घायलों को यमुनानगर निजी अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। वहीं दूसरी ओर मृतक हरकेश के परिजन व अन्य जानकार लाडवा के सरकारी अस्पताल में पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें: तेलंगानाः Wife ने अबॉर्शन करवाने से किया मना… स्विमिंग पूल में दो बेटियों सहित पत्नी को डुबो कर मार डाला

Exit mobile version