Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में जारी किए प्राइमरी स्कूल, प्ले स्कूल और आंगनवाड़ी अगले आदेशों तक बंद करने के आदेश

November 7, 2023

झज्जर में जारी किए प्राइमरी स्कूल, प्ले स्कूल और आंगनवाड़ी अगले आदेशों तक बंद करने के आदेश

झज्जर: बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए झज्जर जिले में सरकारी और प्राइवेट प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। हालांकि इस दौरान स्कूल ऑनलाइन माध्यम से क्लास लगा सकते हैं। अगले आदेशों तक झज्जर जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी और प्ले स्कूलों में फिजिकल क्लासेस पूरी तरह से बंद रहेंगी। झज्जर जिले के डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी प्राइमरी स्कूल अगले आदेशों तक फिजिकल क्लासेस नहीं लगा सकेंगे। हालांकि अगर स्कूल चाहे तो बच्चों की ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई जारी रख सकते हैं। साथी आदेशों में यह भी कहा गया है कि अगर कोई स्कूल इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दरअसल झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में रोजाना एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार जा रहा है। वायु में बढ़ रही पीएम 10 और पीएम 2.5 पार्टिकल्स की मात्रा की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उन्हें आंखों में जलन का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को प्रदूषण की वजह से किसी तरह का खामियाजा न भुगतना पड़े और बच्चे घर पर रहे इसलिए यह आदेश जारी किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें