Site icon Dainik Savera Times

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा चंडीगढ़ में किया जा रहा आयोजन

चंडीगढ़: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा भारतीय संस्कृति को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। इसी कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विभाग द्वारा तीन दिवसीय सांग उत्सव-2023 का आयोजन करने की पहल की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय सांग उत्सव का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक टैगोर थियेटर सेक्टर 18 चंडीगढ़ में किया जा रहा है। सांग उत्सव की शुरूआत आज सतीश जार्जी कश्यप द्वारा निर्देशित सांग कृष्णा से होगी, जो एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार है और विदेशों में भी अपनी कला का लोहा मनवा चुके हैं।

यह पर संस्कृत में आधारित है, जो पंडित सूर्यभानु शास्त्री और सतीश जॉर्जी कश्यप ने लिखा है। रंगमंच में उनके निरंतर रचनात्मक योगदान के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा 2007 में राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी के सर्वोच्च पुरस्कार से अलंकृत किया गया। इसके अलावा 22 अगस्त को सांग नेता जी सुभाष चंद्र बोस, जो हरियाणा के मशहूर सांगी सूरज भान (बेदी) द्वारा किया जाएगा। 23 अगस्त को संजय मलिक द्वारा सांग पूरणमल का मंचन किया जाएगा।

Exit mobile version