Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से चयनित 48 एचसीएस में से हरियाणा के 43 उम्मीदवार

चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के जिन 48 पदों पर चयन किया है, उनमें से 43 का संबंध हरियाणा से है। टॉपर कमल चौधरी का संबंध पंजाब से है मगर मूल राजस्थान से है। राजस्थान से एक अन्य उम्मीदवार चयनित हुआ है। दिल्ली से दो और एक उत्तर प्रदेश से संबंधित है। ऐसे 10 उम्मीदवार हैं, जिन्होंने यूपीएससी में साक्षात्कार के लिए एचपीएससी से तारीख बदलवाई थी। इनके अलावा कुछ अन्य उम्मीदवार भी हैं, जिनका यूपीएससी में साक्षात्कार होना है। वैसे आयोग ने 48 एचसीएस (कार्यकारी), 7 डीएसपी, 14 ईटीओ, 5 डीएफएससी, 4 ‘ए’ श्रेणी के तहसीलदार, 5 एईटीओ, 46 बीडीपीओ, 3 ट्रैफिक मैनेजर्स, 2 डीएफएसओ और 21 असिस्टेंट इम्प्लॉयमेंट ऑफिसर के पदों पर चयन किया है।

Exit mobile version