Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Palwal Crime: पलवल पुलिस ने तीन वाहन चोरी करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार,चार बाइक भी की बरामद

July 30, 2024

Palwal Crime: पलवल पुलिस ने तीन वाहन चोरी करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार,चार बाइक भी की बरामद

पलवल: पलवल पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की चार बाइक भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कैंप थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि घुघेरा गांव निवासी सागर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह किसी निजी काम से देव वाहन एक्सटेंशन काउंटर पर आया था। बाइक बाहर खड़ी करने के बाद वह अंदर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो दो वाहन चोर उसकी बाइक का लॉक तोड़ने में व्यस्त थे।

सागर ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक भाग गया और दूसरे को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए वाहन चोर ने अपना नाम आसिल पुत्र जमील निवासी शीशन, जुरहेड़ा (राजस्थान) बताया। इधर, हापुड़ जिले के खेड़ा गांव निवासी शिवा की बाइक पलवल धर्मनगर के बाहर से चोरी हो गई थी, जबकि बड़ौली निवासी प्रिय कुमार की बाइक मंगलम अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई थी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सीआईए प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि उनकी टीम ने हथीन के जलेऊ खां कॉलोनी निवासी वाहन चोर नवीद उर्फ ​​नब्बू पुत्र इस्लाम व इमरान पुत्र समसुद्दीन को चोरी की बाइकों सहित गिरफ्तार किया है। दोनों ने ओमेक्स सिटी व मानपुर से बाइकें चोरी की थीं। सीआईए टीम ने वाहन चोरों से पूछताछ कर उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें