पानीपत जिला प्रशासन एवं पत्रकारों ने तीज उत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपयुक्त वीरेंद्र दहिया ने शिरकत की। इस दौरान पर जिले के सभी पत्रकार मुख्य रूप से कार्यक्रम में पहुंचे और एक दूसरे को तीज की बधाई दी।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा की तीज पर्व हरियाली का प्रतीक है जो एक तरह से त्योहारो के आगमन का संकेत भी है। उपायुक्त ने कहा कि इस बार एक नहीं दो सावन है और सावन में ही तीज का आगमन होता है। पानीपत में डीसी का पदभार संभाले उन्हें 4 महीने हो चुके हैं इस दौरान पत्रकारों ने उन्हें जो सहयोग किया है। वह लाजवाब है इसके लिए वह समस्त पत्रकारों के आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पत्रकार को किसी भी किस्म की कोई परेशानी है तो वह उन्हें बताएं उनकी समस्या जरूर हल होगी। इसके अलावा पब्लिक की समस्याओं के निराकरण के लिए वह हर रोज 2 घंटे जनता से मिलते हैं। शहर के किसी भी नागरिक को अगर किसी प्रकार की समस्या है तो वह 11 से लेकर 1 तक उनसे मिलकर अपनी समस्या बता सकता है।