Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला छावनी रिसेप्शन में पार्किग विवाद से खूनी हमला, एक की मौत, तीन गिरफ्तार

February 24, 2026

अंबाला छावनी रिसेप्शन में पार्किग विवाद से खूनी हमला, एक की मौत, तीन गिरफ्तार

अंबाला छावनी: अंबाला छावनी के सिया वाटिका पैलेस में रविवार रात हुए रिसेप्शन समारोह के दौरान पार्किग में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया था। दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद 7-8 हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी सोनू (22) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोस्त भूपिंदर उर्फ पैरी (20) गंभीर रूप से घायल है, जबकि जसराज उर्फ जस्सा (19) को चंडीगढ़ रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक विवाह समारोह में फ्लावर डेकोरेशन का काम करने आए थे। हमला जस्सा पर पुरानी दुश्मनी के चलते किया गया, जिसमें प्रत्येक को एक-एक चाकू लगा।वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की, जिसमें कसैरला गांव से दो और जटवाड़ गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। थाना प्रबंधक ने बताया कि आरोपी पुरानी लड़ाई-झगड़े की रंजिश निकालने बैंकट हॉल में इकट्ठे हुए थे। पुलिस की तहकीकात जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें