Site icon Dainik Savera Times

बल्लभगढ़ की जैन कॉलोनी में लग रहे कूड़े के अंबार से लोगों को हो रही है परेशानी

बल्लभगढ़ की जैन कॉलोनी में लग रहे कूड़े के अंबार से लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार नगर निगम में शिकायत लगाने के बावजूद भी समस्या का नहीं समाधान किया जा रहा है। लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलने पर हे मजबूर नगर निगम के कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

वहीं स्थानीय निवासी लोकेश की माने तो कूड़े का ढेर यहां ऐसे ही लगा रहता है मैंने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम में दी है फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है ना तो कोई नगर निगम का कर्मचारी सफाई करने के लिए आता है पास में ही स्कूल है यहां से छोटे-छोटे बच्चे निकलते हैं जिन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Exit mobile version