Site icon Dainik Savera Times

गुरुग्राम साइबर सिटी का सबसे पुराने हॉस्पिटल की जगह को लोगो ने बना दिया अस्थाई पार्किंग

साइबर सिटी के सबसे पुराना सिविल हॉस्पिटल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। प्रदेश सरकार ने इस होस्पिटल की बिल्डिंग को साल 2016 में कंडम घोषित कर दिया था। उसके बाद इस बिल्डिंग को डिमोलिश कर नई बिल्डिंग बनाई जानी थी जिससे गुरुग्राम वासियो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। लेकिन 6 साल बीतने के बाद भी इस हॉस्पिटल का निर्माण शुरू नही हो सका। वही अब सिविल होस्पिटल की जगह को अस्थाई पार्किग के रूप में इस्तेमाल किए जाने की गुरुग्राम पुलिस ने घोषणा कर दी। जिसका कांग्रेस ने जम कर विरोध किया है। कांग्रेस नेता पंकज डाबर ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए है।

दरअसल साइबर सिटी में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और गुरुग्राम के सबसे व्यस्त बाजार सदर बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहकों को पार्किंग की समस्या से दोचार होना पड़ रहा था। पार्किग की स्थायी व्यवस्था न होने के चलते सदर बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया करते थे, जिसके चलते जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। इसी जाम से निपटने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने हॉस्पिटल की इस जगह को अस्थाई पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने की लोगो को सलाह दी है।

वही विपक्ष इस बात को लेकर सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस नेता पंकज डाबर की मानें तो सरकार की मंशा ही नही है कि यहा होस्पिटल बने। पिछले 6 सालों से लोग होस्पिटल की बाट जोह रहे है लेकिन होस्पिटल नही बन सका है। अब इसे अस्थाई पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि सोहना चौक और कमान सराय में पार्किंग का काम चल रहा है जो 9 साल में भी पूरा नही हो सका इससे ज्यादा शर्म नाक क्या हो सकता है।गुरुग्राम पुलिस दुवारा अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था के बाद साइबर सिटी की सड़को पर लोगो को जाम से कितनी निजात मिल पाती है यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो पुलिस दुवारा बनाई गई अस्थाई पार्किंग का विपक्ष जम कर विरोध कर रहा है।

Exit mobile version