Site icon Dainik Savera Times

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर का रेट

Petrol and diesel may become costlier by this much rupees

Petrol and diesel may become costlier by this much rupees

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू ईंधन दरों में बदलाव किया। बता दें कि देश के कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया, जबकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे चार महानगरों में कीमतें स्थिर रहीं।

तेल कंपनियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल के दाम 6 पैसे बढ़कर 94.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल 8 पैसे बढ़कर 87.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, गाजियाबाद में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 94.70 रुपये और डीजल 5 पैसे घटकर 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

बिहार की राजधानी पटना में भी राहत मिली है। यहां पेट्रोल 30 पैसे सस्ता होकर 105.23 रुपये और डीजल 28 पैसे घटकर 91.49 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। पिछले 24 घंटों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत घटकर 65.55 डॉलर प्रति बैरल, जबकि WTI क्रूड की कीमत 61.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़े : पंजाब में 2 IAS अधिकारियों की हुई बदली, एक दूसरे के स्थान पर निभाएंगे ड्यूटी

चार महानगरों में मौजूदा कीमतें:

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76, डीजल ₹92.35 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76 प्रति लीटर

इन शहरों में बदली हुई कीमतें

नोएडा में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।

गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर है।

पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़े : “टैरिफ के दम पर रुकवाए सात युद्ध”, भारत-पाकिस्तान पर भी कह दी बड़ी बात!

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version