Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिहोवा में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 21 बोतल देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

August 31, 2025

पिहोवा में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 21 बोतल देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र (पिहोवा)। थाना सदर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांधीनगर पिहोवा निवासी सत कुमार उर्फ सतप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 21 बोतल देशी ठेका शराब बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि 29 अगस्त को थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक नरेश कुमार और राजेश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बिना लाइसेंस शराब बेच रहा है।

सूचना के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई। इसके बाद थाना सदर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें