
कैथल : पत्नी की हत्या के मामले में सीआईए-1 तथा थाना शहर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। सुनीता निवासी मौड़ मंडी, जिला बठिंडा की शिकायत के अनुसार उसकी बेटी शालू की शादी वर्ष 2018 में कैथल निवासी अरुण के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अरुण नशे का आदी हो गया तथा नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त हो गया। इस दौरान वह अकसर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था जिससे परेशान होकर वह कई बार मायके आकर रहने लगी थी।
13 मार्च को अरुण ने बहला-फुसलाकर शालू को अपने पास बुला लिया। 20 मार्च को शालू ने फोन कर अपनी मां को पति द्वारा फिर से प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी। इसके अगले दिन 21 मार्च को आरोपी ने स्वयं फोन कर महिला की हत्या करने की बात कही। परिजन जब कैथल स्थित शालू के घर पहुंचे तो वहां उसका शव मिला। इस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया।
मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह तथा थाना शहर पुलिस के इंस्पेक्टर वेदपाल की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए फ्रांसवाला रोड निवासी मृतका के पति अरुण को काबू कर लिया गया। प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया की घटना वाले दिन वह शराब पीकर आया था, उन दोनों के बीच नशा करने को लेकर तथा उसकी पत्नी की चरित्र की बात को लेकर झगड़ा हो गया। वह उसकी पत्नी के चरित्र पर शक करता था इसलिए उसने उसकी प}ी का गला दबाकर हत्या करदी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...