Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमानत हत्यकांड के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग व तीन बालिग आरोपी किए काबू

November 15, 2025

अमानत हत्यकांड के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग व तीन बालिग आरोपी किए काबू

नारायणगढ़: उपमंडल नारायणगढ़ के गांव बरोली के 19 वर्षीय बीए में पढ़ने वाले छात्र अमानत की हत्या के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग व तीन बालिंग आरोपी काबू कर उनसे चाकू व बाईक बरामद कर जेल भेजा। क्या था मामला- वार्ड न.13 विश्वकर्मा कालोनी के घायल गितांश ने ब्यान देकर आरोप लगाया कि अक्षप्रीत सिंह निवासी सैनमाजरा व अमानत निवासी बरोली हम तीनो दोस्त है और हम तीनों दिवाशु निवासी सैनमाजरा की बहन की शादी 12 नवम्बर बुधवार को मिलन पैलस में थी । गितांश व अमानत कार में सावर होकर शादी में गये थे। जब हम करीब 2 बजें वापिस आये तो हम हुड्डा मार्किट में चले गये थे।

जहां पर हमारा दोस्त अक्षप्रीत मिला था। जब हम आर्य स्कूल में पहुंचे तो वहां सुमित नही था लेकिन वहां काफी लड़के खड़े थे। तभी उन लड़को ने उनपर चाकू से हमला बोल दिया। जहां पर अमानत व गितांश को चाकू लगने पर घायल हो गये इसपर अक्षप्रीत सिंह ने हमे दोनो घायलाों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमानत को अम्बाला रेफर किया था ।परन्तु हमारी तबीयत ठीक होने पर हम दोनो घर वालों के डर से उन चोटो को छपाते रहे।रात के समय अमानत घर आने पर उसकी तबीयत ज्यादा बिगडने पर उसे परिजन उसे मुलाना के एमएम कालेज में ले गये जहां उसकी मौत हो गईं। इसपर नारायणगढ़ पुलिस ने दो नाबालिंग व तीन बालिंग आरोपियों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया।

एसएचओ ललीत कुमार ने बताया कि अमानत हत्याकंड मामले में पुलिस ने एक नाबालिग व तीन आरोपी मैन दिवांश उर्फ उद्दी निवासी शाहपुर,अनीश निवासी वार्ड न.15 नारायणगढ़ व केसर निवासी लोंटो को काबू किया, सभी को अदालत में पेश करने तीन आरोपी को एक दिन की रिमांड लिया और नाबालिंग को बाल सुधार में भेजा। रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से चाकू व बाईक बरामद की गई और उन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा।

ये भी पढ़ें : Varinder Singh Ghuman की मौत के मामले में अपडेट: SIT रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें