Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Police Encounter: रोहतक पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली

September 19, 2025

Police Encounter: रोहतक पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली

हरियाणा डेस्क: रोहतक के थाना शिवाजी कॉलोनी के अंतर्गत आने वाले गांव पहरावर और कारौर गांव के बीच हिसार आउटर बाईपास के अंडर पुलिस के नीचे बाइक पर सवार दो बदमाशों और रोहतक पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। हिसार पुलिस को इनपुट मिला था कि तीन दिन पहले हिसार के गांव मदनहेड़ी में दो बदमाशों द्वारा थ्रेट को लेकर फायरिंग की थी। जिसकी लोकेशन रोहतक में मिली है जो किसी वारदात को अंजाम देने वाले है।

रोहतक पुलिस की सीआईए 2 और सीआईए हिसार की टीम ने आउटर हिसार बाईपास के अंडर पुल के नीचे कारोर की तरफ जाने पर नाका लगाया जब यह बदमाशो को पुलिस रुकने का इशारा किया तो यह नहीं रुके पुलिस पार्टी को शक हुआ कि यह बदमाश हो सकते है तो उनका पीछा किया और बताया कि हम पुलिस है रुक जाओ मगर बदमाश नहीं रुके पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर सात आठ राउंड फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में सीआईए 2 और सीआईए हिसार ने भी इन दोनों बदमाशो पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने दोनों बदमाशो को पैर में गोलियां लगी है। दोनों को घायल हालात में पीजीआई में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। रोहतक पुलिस की सीआईए 2 इंचार्च सतीश ने बताया कि बुधवार देर रात को हिसार आउटर बाईपास के अंडर पुल के पास दो बदमाशो और सीआईए 2 और सीआईए हिसार की ज्वाइंट कार्यवाही में मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो बदमाशो को गोली लगी है।

घायल बदमाश अंकित गांव खरेंटी जिला रोहतक और दूसरे बदमाश का नाम आशीष है, जो गांव गंगाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि अभी इनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। सीआईए हिसार को इनपुट मिला था कि तीन दिन पहले हिसार के गांव मदनहेड़ी में दो बदमाशो द्वारा थ्रेट को लेकर फायरिंग की थी। जिसकी लोकेशन रोहतक में मिली है जो किसी वारदात को अंजाम देने वाले है। सतीश ने बताया कि पहले भी कई आपराधिक वारदातों में यह आरोपी है। पुलिस ने इन से दो अवैध पिस्टल भी बरामद किए कुछ जिंदा कारतूस भी मिले है। दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी उसके बाद उनके द्वारा जो भी वारदात की है यू के बारे में जानकारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें