Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध हथियार रखने वालों पर हिसार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

October 11, 2025

अवैध हथियार रखने वालों पर हिसार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

हिसार: पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशा-निदेर्शानुसार अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूर्य नगर ओवरब्रिज के पास से दो युवकों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान रायपुर रोड पुलिस नाका पर मौजूद थी तभी सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक अवैध हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सूर्य नगर ओवरब्रिज के पास मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम बिना देरी के मौके पर पहुंची, जहां दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।

पीछा करने पर एक युवक पत्थरों पर गिर गया और उसका पैर टूट गया। दोनों को मौके पर काबू कर लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान आर्यन निवासी मीरपुर तथा विक्रम निवासी नंगथला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आर्यन के कब्जे से 30 बोर की एक पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस, तथा विक्रम के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद दो पिस्तौल, दो मैगजीन और 7 कारतूस को कब्जा पुलिस में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना एचटीएम, हिसार में धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी गहन पूछताछ जारी है तथा उन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें