Site icon Dainik Savera Times

पहलवानों के समर्थन में सड़क पर उतरे राजनीतिक दल, किसान एवं खापे

सोनीपत: जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना लगातार जारी है। पहलवानों का समर्थन देने के लिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ किसान एवं खापे भी लगातार पहुंच रही हैं । संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोनीपत से भी किसानों का एक जत्था रेल द्वारा पहलवानों को समर्थन देने के लिए रवाना हुआ। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दर्जनों किसान सोनीपत रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए और उन्होंने अपना अपना झंडा उठाकर प्रदर्शन किया।

सोनीपत से किसानों का नेतृत्व कर रहे किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार तानाशाह रवैया पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है परंतु आज लोकतंत्र की हत्या होती लगातार दिखाई दे रही है। दिल्ली की सीमाओं को इस तरह से सील कर दिया गया है जैसे कि किसी देश का बॉर्डर हो। किसान नेताओं का कहना है कि पहलवान जो भी रणनीति आगे के लिए तैयार करेंगे किसान हर कदम पर उनके साथ रहेंगे।

Exit mobile version